boltBREAKING NEWS

नगर निगम की 10 टीमों का 10 जोन में जागरूकता अभियान

नगर निगम की 10 टीमों का 10 जोन में जागरूकता अभियान

 अजमेर हलचल।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसे रोकने व बचाव के लिए सरकार के निर्देशानुसार पर चलाए जा रहे कोरोना जनजागरण अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नगर निगम की 10 टीमों द्वारा शहर के 10 जोन में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांधी भवन से केन्द्रीय बस स्टैंड तक जागरुकता रैली निकाली गई और लोगों को मास्क भी बांटे। 

नगर निगम के सचिव पवन मीणा के नेतृत्व में ग़ांधी भवन से केंद्रीय बस स्टैंड तक कोरोना के प्रति जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी देते हुए नियमित मास्क लगाने की अपील भी की गई। साथ ही जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क का वितरण भी किया गया। इस मौके पर लोगों के मास्क लगाए और उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में उद्घोषणा करने वाले ई-रिक्शा ओर नगर निगम फायर ब्रिगेड का बाइक दस्ता भी मौजूद रहा।
बांटे गए मास्क व स्टीकर 
किशनगढ़ संवाददाता के अनुसार: शहर में नगर परिषद द्वारा आमजनता को मास्क व स्टीकर का वितरण किया गया। किशनगढ़ नगर परिषद द्वारा कोरोना जनजागरण के अन्तर्गत कोरोना जागरूकता रैली के रूप में शुक्रवार को चमड़ाघर, अमरनाथ छतरी, गांधी पार्क एवं रूपनगढ़ रोड पर मास्क व स्टीकर बांटे गए। इस दौरान आयुक्त एवं प्रशासक सीता वर्मा द्वारा आमजनता को मास्क व स्टीकर बांटते हुए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। भीम सेना प्रमुख मटरू बना, नंदकिशोर सेजू, अशोक भाटी, राकेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस व पीसीसी सदस्य, रूपेश शर्मा संयोजक जय परशुराम सेना, शैतान सिंह धौलपुरिया करनी सेना संभाग अध्यक्ष, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर में मास्क व स्टीकर बांटे। नयाशहर में पूर्व पार्षद त्रिलोक, पूर्व पार्षद पंकज पहाडिय़ा एवं नगर परिषद आयुक्त व प्रशासक सीता वर्मा द्वारा बसों, टे पो, दुकानदारों व ठेले थड़ी वालो को नो मास्क नो एंट्री के 1480 स्टीकर दुकानों के बाहर चिपकाए गए। इस दौरान सभी वाहनों व मकानों पर भी कोरोना जागरूकता के 1370 स्टीकर एवं 3 हजार 160 मास्क वितरित किए गए। इस दौरान इस अभियान में नगर परिषद के कर्मचारी त्रिलोचन कुमावत, संदीप यादव, प्रकाशचंद मेहता, अशोक कुमार, नवीन खत्री, घासीलाल गुर्जर, संदीप कविया, कमल शर्मा, मुकेश लखन, भारत धोल, गौरव, नवल किशोर मट्टू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग किया गया।